पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल में तीन गुणा काम करने का किया वादा, इमरजेंसी को बताया लोकतंत्र पर काला धब्बा
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल में सबको साथ लेकर चलते हुए तीन गुणा काम करना चाहती है। उन्होंने देश में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए उसे लोकतंत्र पर "काला धब्बा" बताया।