कांग्रेस-एनसी को जम्मू-कश्मीर के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता नहीं : सीएम योगी

IANS | November 7, 2024 8:46 PM

लखनऊ, 7 नवंबर (आईएएनएस)। छठ पूजा के पावन अवसर पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्टिकल 370 और 35ए को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर कड़ा प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित धारा-370 और 35ए की बहाली के प्रस्ताव पर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी देश और घाटी को फिर से आतंकवाद की आग में झोंकना चाहते हैं। इनसे जम्मू-कश्मीर का विकास और वहां के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य नहीं देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, लिखा खास संदेश

IANS | November 7, 2024 5:51 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों के सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की।

पीएम मोदी की आचार्य प्रमोद कृष्णम को चिट्ठी, कहा- देश विरासत के साथ विकास की राह पर है अग्रसर

IANS | November 7, 2024 4:00 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को चिट्ठी लिखी है। पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम के निर्माण हेतु 108 कुंडीय श‍िलादान महायज्ञ में हिस्सा ले रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

अक्टूबर में भारत की ईंधन खपत 2.9 प्रतिशत बढ़कर हुई 20.04 मिलियन मीट्रिक टन

IANS | November 7, 2024 2:45 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस) । भारत में ईंधन की खपत तेजी से बढ़ रही है। तेल मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में भारत की ईंधन खपत बीते साल की तुलना में 2.9 प्रतिशत बढ़कर 20.04 मिलियन मीट्रिक टन हो गई, जो कि मजबूत आर्थिक गतिविधि के कारण संभव हुआ। भारत तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक देश है।

पीएम मोदी ने की ट्रंप से बात, कहा - 'फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं'

IANS | November 6, 2024 11:37 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह रिपब्लिकन पार्टी के नेता के साथ एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय मूल की कमला हैरिस को हराकर ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं।

जन औषधि योजना लोगों के लिए बन रही वरदान

IANS | November 6, 2024 9:14 PM

सतना (मध्य प्रदेश), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत आम लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए देश के हर जिले में इसके केंद्र खोले गए हैं। मध्य प्रदेश के सतना जिले में जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को खुले दो महीने भी नहीं हुए हैं। इस दौरान अब तक तकरीबन 60 हजार मरीज यहां से सस्ती दवाएं खरीदकर योजना का लाभ उठा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पीएम उज्जवला और आवास योजना से आसान होती लोगों की जिंदगी

IANS | November 6, 2024 8:57 PM

कवर्धा,6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में की थी। इस योजना का मकसद आम लोगों तक गैस ईंधन की पहुंच को बढ़ाकर लकड़ी के चूल्हे से होने वाली परेशानियों को खत्म करना था। इस योजना से आम गरीब लोगों, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं को बड़ी संख्या में लाभ पहुंचाना है। इससे न सिर्फ महिलाओं की जिंदगी आसान हुई है, बल्कि धुएं से होने वाली सांस और आंखों की बीमारी से भी उन्हें बचाने में बहुत मदद मिली है। साथ ही भारत सरकार की एक अन्य महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम आवास योजना’ के तहत आम लोगों को उनके सपनों की छत मिली है। कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को इस योजना से पक्की छत मिली है। इससे भी आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

जब भी देश में संकट आता है तो कांग्रेस के नेता बाहर जाकर पिकनिक मनाते हैं : सीएम योगी

IANS | November 6, 2024 8:27 PM

वाशिम/अमरावती/अकोला, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहे। महाविकास अघाड़ी पर बरसते हुए उन्होंने इसे 'महाअनाड़ी' गठबंधन बताया। अमरावती की जनसभा में सीएम योगी ने दो टूक कहा कि नवनीत राणा यहां हनुमान चालीसा के लिए भी संघर्ष कर रही थीं। त्रेतायुग में जब बजरंगबली रहे होंगे, तब इस्लाम नाम की वस्तु ही नहीं रही होगी।

'अटूट दृढ़ता, अडिग धैर्य' : गौतम अदाणी ने अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्रंप को दी बधाई

IANS | November 6, 2024 7:47 PM

अहमदाबाद, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के लिए बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोकतंत्र को उनके लोगों को सशक्त बनाते और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखते देखना बेहद रोमांचक है।

मीडिया से लेकर उद्योगपति, खिलाड़ी और फिल्मी कलाकार जिस तरह कर रहे थे ट्रंप का समर्थन, भारत में इतना होने पर 'गोदी मीडिया' और 'भक्त' का मिल जाता तमगा

गंगेश ठाकुर | November 6, 2024 5:59 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उदारवादी, ऊर्जावान, उज्ज्वल और उत्साही लोकतंत्र का तमगा लेकर इतराने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार क्रम और अब परिणाम पर नजर डालें तो आपको पता चल जाएगा कि भारत का लोकतंत्र इससे कितना ज्यादा बेहतर है।