सीएम योगी पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, संतों और नेताओं ने किया पलटवार
लखनऊ, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया गया विवादित बयान अब राजनीति और धार्मिक हलकों में गर्मा गया है। खड़गे ने योगी आदित्यनाथ के गेरुआ वस्त्र को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके सहयोगी दलों के साथ ही संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।