महाराष्ट्र चुनाव में बैग चेकिंग पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे के अलावा और किन नेताओं की हुई चेकिंग?
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी और महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस तरह की चेकिंग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जरूरत बताया है।