महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच पीएम मोदी की ' जाणता राजा' वाली फोटो वायरल
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (शिंदे) और अजित पवार वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। महायुति 220 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जाणता राजा' वाली पुरानी फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो साल 2006 की बताई जा रही है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।