जैसे ही 'आप' नेता गिरफ्तार होते हैं, केजरीवाल को दिल्ली की कानून व्यवस्था की फ्रिक होती है : शाजिया इल्मी
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कुरान शरीफ बेअदबी मामले में नरेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर भी पलटवार किया।