ऋषिकेश : सौ करोड़ की लागत से बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन, 1,500 लोगों को भी मिलेगी नौकरियां
देहरादून, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों के 40 विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 3,295 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश में आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।