पीएलआई योजना ने 1.46 लाख करोड़ रुपये का किया निवेश , 9.5 लाख नौकरियां हुई पैदा
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 1.46 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफल रही और इसी के साथ 9.5 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुईं।