महंगाई के मोर्चे पर राहत, खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 5.48 प्रतिशत रही
नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में आम जनता के लिए महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। नवंबर 2024 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) या खुदरा महंगाई दर कम होकर 5.48 प्रतिशत हो गई है, जो कि अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत थी। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों से मिली।