झारखंड : छठा फेज-चार सीटें, हैट्रिक-चौके की ताक में एनडीए, चुनावी पिच पर 'इंडिया' गठबंधन भी है टक्कर में

IANS | May 23, 2024 9:08 PM

रांची, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 25 मई को झारखंड की जिन चार लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें से दो धनबाद और गिरिडीह पर एनडीए के लिए लगातार चौथी जीत दर्ज करने और दो अन्य सीटों रांची और जमशेदपुर पर हैट्रिक लगाने का मौका है। हालांकि, सभी जगहों पर इस बार उसे 'इंडिया' गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है।

भाजपा के विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की सीएम सुक्खू को लगी बीमारी : अनुराग ठाकुर

IANS | May 23, 2024 7:47 PM

सुजानपुर/धर्मपुर, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को साफ कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू की याददाश्त कमजोर है या उन्हें भाजपा के द्वारा किए गया कामों की क्रेडिट लेने की बीमारी लग गई है।

पटियाला में विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री, कहा- 1971 में मोदी होता तो करतारपुर साहिब भारत में होता

IANS | May 23, 2024 7:03 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता।

सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर आरोप, कहा- 'मुझे तोड़ने के लिए मेरे बूढ़े मां-बाप को बनाया निशाना'

IANS | May 23, 2024 5:21 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि मुझे तोड़ने के लिए मेरे बूढ़े और बीमार मां-बाप को निशाना बना रहे हैं।

पहली बार सुल्तानपुर की जनसभा में नजर आए वरुण गांधी, मां मेनका के समर्थन में मांगे वोट, हुए भावुक

IANS | May 23, 2024 2:01 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता वरुण गांधी गुरुवार को सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। टिकट कटने के बाद पहली बार वह किसी मंच पर नजर आए। इस दौरान वरुण गांधी काफी भावुक भी दिखाई दिए।

'इग्‍नाेर की गई विरासत पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान', पीएम मोदी की रैली में विकसित भारत के बैनर लेकर पहुंचे युवा

IANS | May 22, 2024 9:23 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को देश की राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव को आपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने बुधवार को द्वारका इलाके में एक रैली की। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए, ये छात्र पीएम मोदी के लक्ष्य विकसित भारत को साकार करने के लिए अपना समर्थन देते हुए नजर आए।

शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला, भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई की वसूली होगी : पीएम मोदी

IANS | May 22, 2024 9:06 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गांधी परिवार, अरविंद केजरीवाल और विपक्षी दलों के अन्य नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला, उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का एक्सरे करेगी और इन भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई की वसूली की जाएगी।

'मोदी हैट्रिक' के बैनर और पोस्टर लेकर पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे लोग, बोले 'अबकी बार 400 पार'

IANS | May 22, 2024 9:00 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में पीएम मोदी के समर्थन में लोग हाथों में 'मोदी हैट्रिक', 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार' के पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे थे।

प्रयागराज में महिलाओं ने पीएम मोदी की प्रचंड जीत के लिए किया भजन कीर्तन

IANS | May 22, 2024 7:54 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की प्रयागराज सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे। ऐसे में सभी सियासी दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।

भाजपा का संविधान बदलकर हिंदुस्तान को आरएसएस का एक मुल्क बनाने का सपना पूरा नहीं होगा : फवाद चौधरी (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | May 22, 2024 7:18 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस, भाजपा, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, कश्मीर पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी कई समस्याएं हैं, ऐसे में भारत के चुनाव को लेकर कोई ज्यादा बात नहीं होती।