नेहरू-गांधी परिवार को अपनी विरासत निभाते हुए बांग्लादेश संकट पर बोलना चाहिए : शेहला राशिद (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रतिक्रिया दी। शेहला राशिद ने कहा है कि यह केवल विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है। आपने देखा कि मंगलवार को नागपुर में मुसलमानों ने एक मार्च निकाला, जिसमें उन्होंने इस चीज पर अपनी आवाज उठाई। लेकिन, विपक्ष की बात नहीं है।