संसद में सावरकर पर राहुल-रिजिजू की नोक-झोंक के बाद इंदिरा गांधी का चार दशक पुराना लेटर वायरल
नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान विनायक दामोदर सावरकर यानी वीर सावरकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने वीर सावरकर का जिक्र करते हुए लोकसभा में कहा था कि इंदिरा गांधी ने मुझे बताया कि सावरकर ने अंग्रेजों से समझौता कर लिया था। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर माफी भी मांगी।