पीएम मोदी ने आदिवासी महिला से आशीर्वाद लेते हुए शेयर की फोटो, दिवगंत मां को किया याद
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर 2024 के अपने खास पलों की झलकियां शेयर कीं। इनमें उनके 74वें जन्मदिन पर ओडिशा के भुवनेश्वर का एक भावुक पल शामिल है, जब एक आदिवासी महिला ने उन्हें खीर परोसी। गांव के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र के कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।