सीएम आतिशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की चिट्ठी का दिया जवाब

IANS | January 2, 2025 1:15 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को किसानों की स्थिति को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी। जिस पर अब मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया है। आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है, जैसे दाऊद इब्राहिम अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो।

पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

IANS | January 2, 2025 11:23 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी तीन जनवरी को दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

गढ़चिरौली में माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, देवेंद्र फडणवीस सरकार के प्रयासों को पीएम मोदी ने सराहा

IANS | January 2, 2025 11:10 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ देवेंद्र फडणवीस की सरकार एक्शन मोड में है। गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने नए साल के पहले दिन आत्मसमर्पण कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों का फल बताया।

रास्तों पर फैले कूड़े और गंदे पानी से परेशान करोल बाग के निवासी, 'आप' पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

IANS | January 1, 2025 7:58 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 11 साल से आम आदमी पार्टी की सत्ता है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों का रुझान सरकार के प्रति कैसा है, यह जानने के लिए बुधवार को आईएएनएस की टीम करोल बाग पहुंची, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं को बताने के साथ 'आप' पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

राजेंद्र नगर में गंदे पानी और टूटी सड़कों की बड़ी समस्या, लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट करने की कही बात

IANS | January 1, 2025 7:56 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश की आम आदमी पार्टी की तरफ से कई योजनाओं की घोषणा की जा रही है। दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपने इलाके की समस्या को लेकर बुधवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने इलाके में गंदा पानी और टूटी सड़कों जैसी अन्य समस्याओं को लेकर सरकार परिवर्तन के लिए वोट करने की बात कही।

फसल बीमा बढ़ाने से किसानों की फसलों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी : पीएम मोदी

IANS | January 1, 2025 7:50 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने साल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी।

पीएम मोदी 6 जनवरी को जम्मू रेल डिवीजन की रखेंगे आधारशिला

IANS | January 1, 2025 6:23 PM

जम्मू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी को वर्चुअली जम्मू रेल डिवीजन की आधारशिला रखेंगे। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के पठानकोट क्षेत्रों की फिरोजपुर डिवीजन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। वर्तमान में जम्मू उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आता है।

नए साल पर केंद्र ने दिया किसानों को तोहफा, खाद पर सब्सिडी बढ़ी

IANS | January 1, 2025 5:13 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल में मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक किसानों के नाम रही है। साल के पहले दिन बुधवार को हुई बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी गई। इसके तहत फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा यह सब्सिडी (स्पेशल पैकेज) 31 दिसंबर 2025 तक दी गई है।

देश को कांग्रेस और राहुल गांधी की जरूरत, 'आप' ड्रामा पार्टी : बृजभूषण सिंह

IANS | January 1, 2025 4:55 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। पूर्व सांसद ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थल से जुड़े फैसले लेने के आरोप पर भी तंज कसा।

सनातन धर्म कभी खतरे में नहीं, योगी और मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित : महंत रामरतन

IANS | December 31, 2024 10:58 PM

महाकुंभ नगर, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन ने मंगलवार को आईएएनएस से कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने समाज और धर्म से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी की।