इजरायल गाजा में और अधिक सहायता पहुंचाने के लिए केरेम शालोम क्रॉसिंग खोलने पर सहमत

IANS | December 8, 2023 9:22 AM

तेल अवीव, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल सरकार गाजा में मानवीय आपूर्ति में तेजी लाने में मदद के लिए केरेम शालोम सीमा को खोलने पर सहमत हो गई है।

बाइडेन ने हमास की हिरासत में इजरायली बंधकों पर चिंता व्यक्त की

IANS | December 8, 2023 8:54 AM

तेल अवीव, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास की हिरासत में मौजूद 135 इजरायली बंधकों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है।

कनाडा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए जीवन-यापन लागत की आवश्यकता को दोगुना करेगा

IANS | December 8, 2023 8:37 AM

ओटावा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2024 को आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जीवनयापन की वित्तीय आवश्यकता को दोगुने से अधिक कर देगी।

सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट शटडाउन दिशानिर्देशों को लागू करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज की

IANS | December 7, 2023 8:15 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य द्वारा लगाए गए इंटरनेट शटडाउन पर अपने दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

बीजेपी ने अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में नवाब मलिक के प्रवेश का विरोध किया

IANS | December 7, 2023 8:11 PM

नागपुर, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट में शामिल होने पर कड़ी आपत्ति जताई।

फूल सिंह बरैया को दिग्विजय ने मुंह काला करने से रोका, काला टीका लगाया

IANS | December 7, 2023 7:08 PM

भोपाल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के विधायक अपने वादे के मुताबिक राज भवन की तरफ अपना मुंह काला करने निकले थे। मगर रास्ते में ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें रोका और माथे पर काला टीका लगाया।

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, पहली कैबिनेट बैठक की

IANS | December 7, 2023 6:59 PM

हैदराबाद, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला।

भाजपा शुक्रवार को तीनों राज्यों के पर्यवेक्षकों के नाम का करेगी ऐलान

IANS | December 7, 2023 6:58 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में जारी बैठकों के दौर के बीच यह बताया जा रहा है कि पार्टी तीनों राज्यों के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर सकती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के बारेे में अमेरिका से मिले इनपुट की जांच शुरू : जयशंकर

IANS | December 7, 2023 6:31 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने अमेरिका से मिले इनपुट पर जांच शुरू कर दी है, क्योंकि इसका भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है।

मंत्री की गिरफ्तारी के बाद बंगाल में खाद्यान्न खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में भारी गिरावट : नेता प्रतिपक्ष

IANS | December 7, 2023 6:24 PM

कोलकाता, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के बाद इस साल पश्चिम बंगाल में राज्य संस्थाओं द्वारा खाद्यान्न खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की संख्या में बड़ी गिरावट आई है।