नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग बोले, केजरीवाल ठगने के लिए 2100 रुपये वाली योजना लाए हैं
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में ही होना है, हालांकि अभी इसको लेकर तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। ऐसे में पहले के चुनावों की तरफ इस बार के विधानसभा चुनाव में भी नई दिल्ली विधानसभा सीट की चर्चा जोरों पर है।