यूपी : खेतीबाड़ी और पर्यटन से पूर्वांचल का कायाकल्प
लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। खेतीबाड़ी और पर्यटन के जरिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूर्वांचल का कायाकल्प कर रही है। विश्व बैंक की मदद से चलाई जा रही यूपी एग्रीज योजना से खेतीबाड़ी का कायाकल्प होगा, तो नीति आयोग के सुझाव पर योगी सरकार जिस काशी और प्रयागराज धर्म क्षेत्र तथा राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर वाराणसी एवं विंध्य क्षेत्र का विकास करने जा रही है, उससे यहां के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह क्षेत्र औद्योगिकीकरण में भी पीछे नहीं रहेगा।