अयोध्या में डिजिटल भुगतान ने स्थानीय विक्रेताओं का जीवन किया आसान

IANS | December 22, 2023 1:17 PM

अयोध्या, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अयोध्या नगरी अगले महीने राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए हजारों मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। यहां स्थानीय विक्रेताओं के लिए यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान ने उनके जीवन को बहुत आसान बना दिया है।

लंबित डीए मुद्दे पर बंगाल सरकार के कर्मचारियों का राज्य सचिवालय के पास तीन दिवसीय धरना

IANS | December 22, 2023 1:08 PM

कोलकाता, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश से लैस, पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के संयुक्त रूप के तहत शुक्रवार से नबन्ना के राज्य सचिवालय के सामने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) और उस पर मिलने वाले एरियर की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा, 'आंसू सरकार की बेशर्मी का सबूत': साक्षी का संन्यास भारतीय खेलों में एक काला अध्याय

IANS | December 22, 2023 1:04 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस ने कहा कि ओलंपियन पहलवान का एक-एक आंसू मोदी सरकार की बेशर्मी का सबूत है और देश के खेल इतिहास में एक काला अध्याय है।

पीएम विश्वकर्मा के जरिए यूपी में जातीय जनगणना की धार कुंद करने में जुटी भाजपा

IANS | December 22, 2023 12:09 PM

लखनऊ, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे जातीय जनगणना के मुद्दे की काट ढूंढ रही भाजपा पीएम विश्वकर्मा योजना को अपना हथियार बना रही है। शासन और अन्य संगठनों में पिछड़े वर्गों की भागीदारी को लेकर विपक्ष ने इन दिनों जातीय जनगणना के मुद्दे को काफी जोर-शोर से उठा रखा है। इसे देखते हुए भाजपा ने भी पिछड़े वर्गों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है।

अटल बिहारी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की एक और गारंटी होगी पूरी

IANS | December 22, 2023 12:08 PM

रायपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री अटल बाजपेयी के जन्मदिन पर एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। इस दिन किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 9 मंत्री लेंगे शपथ

IANS | December 22, 2023 10:18 AM

रायपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को लेकर गहराया कुहासा आज छंट रहा है, क्योंकि मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और नौ मंत्री शपथ लेंगे।

नोएडा की सड़क पर किसानों का संग्राम जारी

IANS | December 22, 2023 9:54 AM

नोएडा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। नोएडा की सड़कों पर कई दिनों से किसानों का संग्राम जारी है। नोएडा प्राधिकरण के बाहर 12वें दिन और एनटीपीसी सेक्टर 24 के बाहर पांचवें दिन किसानों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी, छह हजार चालान काटे

IANS | December 22, 2023 9:46 AM

नोएडा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 16 से 31 दिसंबर तक यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जेपी नड्डा शुक्रवार और शनिवार को करेंगे भाजपा नेताओं के साथ बड़ी बैठक

IANS | December 21, 2023 8:35 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार और शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। 22 और 23 दिसंबर को होने वाली इस बड़ी बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश संगठन महासचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण नेता भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में बंद नहीं होगी 'लाडली बहना योजना', मुख्यमंत्री का ऐलान

IANS | December 21, 2023 8:25 PM

भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का जिक्र न होने से इस योजना पर संशय गहरा गया था। मगर, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि लाडली लक्ष्मी योजना सहित पूर्व से संचालित सभी योजनाएं जारी रहेगी।