चिदंबरम के बयान पर बोले तरुण चुघ, 'विपक्ष के नेता भी मान चुके हैं, इंडी गठबंधन बिखर चुका है'
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के इंडी गठबंधन एकता पर सवाल उठाने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता भी अब यह मान चुके हैं कि इंडी गठबंधन बिखर चुका है। यह भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं का एक कुनबा है, जनता इनके काले कारनामे और बुरे इतिहास की सजा दे रही है।