जो 'सनातन' को 'गंदा' समझते हैं, उन्हें 'कुंभ' क्या 'समझ' आएगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी?