नीट विवाद पर प्रियंका गांधी का शिक्षा मंत्री से सवाल, 'सरकार सिस्टम में किसको बचाना चाहती है?'
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। नीट यूजी परीक्षा परिणाम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नीट विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किए।