'हिमकेयर योजना' से नहीं मिला इंजेक्शन, कैंसर मरीज की मौत, बेटी जाह्नवी शर्मा ने लगाई न्याय की गुहार

IANS | January 18, 2025 5:39 PM

शिमला, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार की 'हिमकेयर योजना' सवालों के घेरे में है। इस योजना के तहत जहां लोगों को 5 लाख लाख रुपये का इलाज मिलना चाहिए, वहां महज 50 हजार रुपये का इंजेक्शन नहीं मिलने से कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा है।

स्वामित्व योजना ग्राम स्वराज को जमीन पर उतारने का प्रयास : पीएम मोदी

IANS | January 18, 2025 3:08 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी लोगों से वर्चुअली मुखातिब हुए और इस योजना की बारीकियां समझाईं।

महाकुंभ के भव्य आयोजन से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में एक फीसदी से ज्यादा वृद्धि का अनुमान

IANS | January 18, 2025 2:57 PM

महाकुंभ नगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तीर्थराज प्रयागराज में हो रहा महाकुंभ न सिर्फ सांस्कृतिक और सामाजिक बल्कि आर्थिक पुनरुत्थान की दिशा में भी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में इसकी ओर संकेत किया था, जब उन्होंने कहा था कि महाकुंभ से दो लाख करोड़ का व्यापार होगा।

प्रयागराज महाकुंभ में आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का भी संगम

IANS | January 18, 2025 2:20 PM

लखनऊ/महाकुंभ नगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कारोबार और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। अगर कारोबार होगा तो रोजी-रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इनमें से कुछ रोजगार स्थायी होंगे और कुछ अस्थायी। इससे संबंधित लोगों का जीवन पहले से खुशहाल हो जाएगा। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ भी इसका अपवाद नहीं है।

पीएम मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड, वर्चुअली जुड़े 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव

IANS | January 18, 2025 1:33 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं।

दिल्ली चुनाव 2025 : अंबेडकर नगर में फिर चलेगा झाड़ू या भाजपा मारेगी बाजी?

IANS | January 18, 2025 1:35 AM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली जिले में स्थित अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र एक समय कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन यहां आम आदमी पार्टी (आप) ने 2013 में सेंध लगाई। पिछले तीन चुनावों में आप के प्रत्याशी ने ही जीत हासिल की है। हालांकि, इस बार यहां लड़ाई कांटे की है।

क्या अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत की राह होगी आसान, कैसा रहा राजनीतिक करियर

IANS | January 17, 2025 9:45 PM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राजनीति के सबसे प्रमुख चेहरों में अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। वह नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। केजरीवाल साल 2013 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और चौथी बार बाजी मारने की फिराक में हैं।

डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में आई मुजफ्फरनगर की जनता कर रही मांग, मंदिर विरोधी पुलिस कप्तान हटाए यूपी सरकार

IANS | January 17, 2025 9:17 PM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डॉ. संजीव बालियान को यूपी सरकार की तरफ से मिली 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा को हटाने को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा था। इस बीच संजीव बालियान की सिक्योरिटी बहाली का आदेश भी यूपी सरकार की तरफ से आ गया।

दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस का गढ़ रहे सुल्तानपुर माजरा में 'आप' को हैट्रिक और भाजपा को पहली जीत की तलाश

IANS | January 17, 2025 8:42 PM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया' ब्लॉक के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और आप के अलग-अलग लड़ने के फैसले ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय रूप दे दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आप सभी 70 विधानसभा सीटों में से एक-एक के लिए संघर्ष कर रही हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 'सुल्तानपुर माजरा' विधानसभा सीट पर पिछले चार चुनावों में दो बार कांग्रेस और दो बार 'आप' ने जीत दर्ज की है।

कड़ाके की सर्दी में वृद्धाश्रमों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही योगी सरकार

IANS | January 17, 2025 8:25 PM

लखनऊ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए समर्पित है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए व्यापक योजनाएं शुरू की है। ये योजनाएं राज्य के हजारों बुजुर्गों के जीवन को सशक्त और सम्मानजनक बना रही हैं।