पंचायती राज दिवस : मधुबनी में पीएम मोदी का कार्यक्रम, राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई परियोजनाएं
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत गुरुवार को 32वां पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) मनाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर ब्लॉक स्थित लोहना उत्तर ग्राम पंचायत से पूरे देश की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे।