दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : महरौली सीट का क्या कहता है इतिहास? त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 70 सदस्यीय विधानसभा वाली दिल्ली में इस बार लड़ाई रोमांचक हो गई है। हाईप्रोफाइल सीटों में गिनी जानी वाली इनमें महरौली से इस बार आप पर हैट्रिक का दबाव होगा।