विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग : पीएम मोदी से मिलने के बाद युवा गदगद
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक प्रदर्शनी में भाग लिया। यह प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025' कार्यक्रम का हिस्सा थी। इस दौरान प्रधानमंत्री देश भर से आए युवाओं से मिले। कार्यक्रम के बाद युवाओं ने पीएम मोदी से मिलकर खुशी जताई।