बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर 'जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम' : सीएम योगी
लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 'जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम इसी महीने आगे बढ़ाने जा रहे हैं। हर गरीब-वंचित को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए पीएम मोदी की प्रेरणा से सरकार ने 'जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम' को अपने हाथ में लिया है। 'जीरो पॉवर्टी' का मतलब कोई गरीब-वंचित न रह पाए, वह सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त हो। पिछले 8 वर्षों में मुसहर, थारू, वनटांगिया, कोल, बुक्सा, चेरो, गोड़, सहरिया को पूरी तरह से सेचुरेट करने का कार्य किया गया। हर जरूरतमंद को सुविधाओं का लाभ दिलाया गया।