खास तस्वीर, मजबूत संदेश : एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के गंभीर मंथन ने कानून-व्यवस्था पर 'जीरो-टॉलरेंस' को किया रेखांकित
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उत्तर प्रदेश के शीर्ष कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ अभियान शुरू करें और बाबा विश्वनाथ की नगरी के साथ पूरे देश को झकझोर देने वाली गैंगरेप की हालिया घटना के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करें।