'नवकार महामंत्र' समारोह में पीएम मोदी की सादगी ने खींचा ध्यान, आम लोगों संग बैठ किया जाप
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जैन धर्म के सबसे पवित्र और सर्वव्यापी मंत्र 'नवकार महामंत्र' के सामूहिक जाप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पीएम मोदी की सादगी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। सफेद रंग का परिधान पहने प्रधानमंत्री बिना जूतों के सभा स्थल में पहुंचे।