दुनिया के कई क्षेत्रों में नेतृत्व करेगा भारत : लोकसभा स्पीकर
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पीएचडी हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च किया और इंडस्ट्री के पिछले अध्यक्षों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।