मोदी सरकार के 11 साल : पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया हर क्षेत्र में हो रहा विकास
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर के पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से सरकार को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले इन पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार हर एक क्षेत्र में विकास के नए आयाम कैसे गढ़ रही है।