महाकुंभ 2025: इस्कॉन-अदाणी ग्रुप रोजाना लाखों लोगों को खिला रहा है महाप्रसाद
महाकुंभ नगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में इस्कॉन-अदाणी ग्रुप मिलकर लाखों लोगों को मुफ्त महाप्रसाद उपलब्ध करा रहा है। महाप्रसाद को तैयार करने के दौरान लहसुन-प्याज वर्जित है। खासतौर पर स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए यह महाप्रसाद पूर्ण रूप से शुद्ध होता है। 13 जनवरी से शुरू हो चुके महाकुंभ में अब तक कई करोड़ लोगों ने स्नान किया है।