हमने पूरे कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी लगाई, केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे? : योगी की ललकार
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई तथा दूसरे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार के कामकाज से तुलना करते हुए कहा कि उनकी पूरी कैबिनेट ने महाकुंभ नगर में गंगा में डुबकी लगाई है, क्या केजरीवाल यहां यमुना में डुबकी लगाने की हिम्मत कर सकते हैं?