'राजद-कांग्रेस बिहार के हितैषी कभी नहीं हो सकते', भागलपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी
भागलपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर एक बार फिर हमला बोला है। बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी तो सत्ता से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। तब भी ये एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए हैं।