सीडब्ल्यूसी की बैठक में जातिगत जनगणना पर मंथन, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से पूछे कई सवाल
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुक्रवार शाम दिल्ली में हुई। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, चरणजीत चन्नी, सचिन पायलट और भूपेश बघेल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।