दलित के घर भोजन से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक, ऐसा था सीएम योगी के गुरु अवेद्यनाथ का जीवन

IANS | September 3, 2025 12:21 PM

गोरखपुर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ संत परंपरा के ऐसे ध्वजावाहक थे, जिन्होंने सामाजिक समरसता और राम मंदिर आंदोलन दोनों को जीवन का ध्येय बनाया। उन्होंने उस दौर में दलित के घर भोजन कर सामाजिक जड़ताओं को तोड़ा, जब अस्पृश्यता समाज में गहराई तक फैली थी।

पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप, अमित मालवीय ने की जांच की मांग

IANS | September 3, 2025 11:08 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के बाद उनकी पत्नी कोटा नीलिमा दो वोटर आईडी को लेकर विवादों में आ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि तेलंगाना के खैरताबाद से चुनाव लड़ने वाली नीलिमा के पास दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं। मालवीय ने चुनाव आयोग से इसकी जांच करने की मांग की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 'करमा पूजा' की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व देता है प्रकृति-संरक्षण का संदेश

IANS | September 3, 2025 9:58 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को 'करमा पूजा' की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के बीच स्नेह और सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।

'मां के निधन के बाद पीएम मोदी ने लिखी थी 17 पन्नों की चिट्ठी', मनोज मुंतशिर ने शेयर किया भावनात्मक अनुभव

IANS | September 3, 2025 8:57 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी मां के लिए लिखी गई चिट्ठी के भावनात्मक अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद एक 17 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी, जिसे पढ़कर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया।

मराठा आरक्षण पर हैदराबाद गजट लागू, डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा- हर समाज को न्याय (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | September 2, 2025 11:15 PM

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है। सरकार ने हैदराबाद गजट को लागू करने का फैसला लिया है। इसे लेकर आईएएनएस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से कई विषयों पर बातचीत की।

मुजफ्फरपुर : जीविका दीदियों ने पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की

IANS | September 2, 2025 8:55 PM

मुजफ्फरपुर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में जिक्र किया कि विपक्ष ने बिहार में किस तरह अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद मुजफ्फरपुर की महिलाओं ने विपक्ष पर अपना गुस्सा और निराशा व्यक्त की। जीविका दीदीयों ने कहा कि इस तरह के व्यक्तिगत हमले बेहद अपमानजनक हैं।

इस सप्ताह जीएसटी परिषद की बैठक में 150 से अधिक उत्पादों पर कर दरों में हो सकती है कटौती

IANS | September 2, 2025 4:51 PM

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी परिषद इस सप्ताह अपनी दो दिवसीय बैठक के दौरान रेट एडजस्टमेंट के तहत 150 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी के केंद्र के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

IANS | September 2, 2025 2:07 PM

लखनऊ, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक में व्यापक बदलाव करते हुए प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ ने परिषदीय विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों को नई पहचान दी है।

पीएम मोदी ने महिलाओं को बताया विकसित भारत का आधार, कहा- उनके लिए कर रहे अनेक काम

IANS | September 2, 2025 1:52 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को विकसित भारत का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी जिंदगी से हर प्रकार की मुश्किलें कम हों। ये बातें उन्होंने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

'राजद-कांग्रेस के मंच पर मेरी 'मां' का किया गया अपमान', पीएम मोदी ने विपक्ष पर उठाए सवाल

IANS | September 2, 2025 1:34 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में जो हुआ, उसकी मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं। 'मां का अपमान' पीड़ा देने वाला था।