बिहार विधानसभा चुनाव : 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को कर देंगे पंचर'- सीएम योगी
अररिया, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नरपतगंज हाईस्कूल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की अररिया जनपद में आयोजित इस जनसभा के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि बिहार में फिर से 'जंगलराज' लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है।