पीएम मोदी ने आईईडब्ल्यू 2026 का उद्घाटन किया, भारत-यूरोपीय संघ के फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट को सराहा

IANS | January 27, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 कॉन्क्लेव के चौथे एडिशन का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को सभी डील्स की जननी और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।

यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

IANS | January 27, 2026 10:44 AM

देहरादून, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे 'समान नागरिक संहिता दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई यह ऐतिहासिक पहल सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि समानता, पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की एक सशक्त नींव है।

परीक्षा पे चर्चा: छात्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद, दिए सवालों के जवाब

IANS | January 27, 2026 10:30 AM

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत हर साल की तरह इस बार भी छात्रों से संवाद किया है। मंगलवार को 'माईगव इंडिया' ने 'परीक्षा पे चर्चा' का 1.57 मिनट का एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया।

गंजम के लोक कलाकार सीमांचल पात्रा को पद्मश्री सम्मान, नौ दशक की तपस्या ने बढ़ाया ओडिशा का मान

IANS | January 26, 2026 7:09 PM

गंजम, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में गंजम जिले के मशहूर लोक कलाकार सीमांचल पात्रा को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाले डॉ. के. रामासामी को पद्म श्री, किसानों को बताया असली सम्मान का हकदार

IANS | January 26, 2026 6:19 PM

कोयंबटूर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) के पूर्व कुलपति डॉ. के. रामासामी को वर्ष 2026 के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।

असम की जीडीपी का आकार 2027 तक बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा : हिमंता बिस्वा सरमा

IANS | January 26, 2026 1:31 PM

डिब्रूगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य की जीडीपी का आकार 2027 तक 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा।

कर्तव्य पथ पर आम लोगों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दरकिनार किया प्रोटोकॉल

IANS | January 26, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रोटोकॉल से हटकर लोगों से मिलने की अपनी परंपरा निभाई है। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल से अलग हटकर कर्तव्य पथ पर काफी दूर तक पैदल चले। यहां इस दौरान उन्होंने दर्शक दीर्घाओं में बैठे उत्साही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

भारत की आन-बान और शान का राष्ट्रीय महापर्व : पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

IANS | January 26, 2026 8:44 AM

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अलवर के भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को पद्मश्री, 38 साल की कला साधना का सम्मान

IANS | January 26, 2026 12:01 AM

अलवर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर निवासी प्रसिद्ध भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा ने परिवार और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ा दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही उनके घर पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।

बीएचयू प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल ने पद्मश्री को 38 साल की मेहनत का नतीजा बताया

IANS | January 25, 2026 11:56 PM

वाराणसी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कालाजार के उपचार में ऐतिहासिक योगदान देने वाले बीएचयू के प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रोफेसर अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए भारत सरकार का आभार जताया।