पीएम मोदी ने जनसेवा और राजनीति से लेकर खेल तक वीके मल्होत्रा के योगदान को सराहा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा के जीवन, जनहित के उनके कार्यों और पार्टी की श्रेष्ठ परंपराओं के प्रतीक के रूप में उनके योगदान पर अपने कुछ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा पाती रहेंगी।