जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी से मिलकर भारतीय समुदाय के लोग बोले, हम इतिहास रच रहे हैं
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे के क्रम में शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले 'जी-20 लीडर्स' समिट में हिस्सा लेंगे।