भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी, 33660 करोड़ रुपए से 100 प्लग-एंड-प्ले पार्क होंगे विकसित

IANS | March 18, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। योजना पर 33,660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह फैसला भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक और जहाज सुरक्षित, कोई घटना नहीं: सरकार

IANS | March 18, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

महिलाओं को राष्ट्र-निर्माण के लिए अपनी स्वाभाविक शक्ति का उपयोग करना चाहिए : राजस्थान के राज्यपाल

IANS | March 18, 2026 6:47 PM

जयपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं, बल्कि 'सशक्त महिला' हैं। जब महिलाएं इस दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तो समाज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होता है।

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी

IANS | March 18, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा।

वाराणसी गंगा इफ्तार विवाद पर भड़के विनोद बंसल, कहा- हिंदू आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं

IANS | March 18, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने वाराणसी में गंगा नदी पर एक नाव में हुए इफ्तार को लेकर जारी विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा कि यह घटना सीधे तौर पर हिंदुओं की आस्था, विश्वास और संस्कृति पर हमला है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 2,584 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

IANS | March 18, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लघु जलविद्युत परियोजनाओं (स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स-एसएचपी) को बढ़ावा देने के लिए 2,584.60 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी।

बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने पर गौरव गोगोई ने कहा, 'चुनाव किसी एक व्यक्ति से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण'

IANS | March 18, 2026 4:54 PM

डिब्रूगढ़, 18 मार्च (आईएएनएस)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई दिल्ली से डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता

IANS | March 18, 2026 3:01 PM

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस )। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को एक अहम पहल हुई। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

IANS | March 18, 2026 2:15 PM

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व उनकी विजनरी नेतृत्व क्षमता के तहत बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार की नीतियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता जनार्दन के सहयोग का परिणाम है।

राज्यसभा से खुद भी रिटायर हो रहे उपसभापति हरिवंश, विदाई भाषण में साझा किए अनुभव

IANS | March 18, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को भावुक विदाई दी। उन्होंने सदन में मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद अपनी बात रखते हुए 59 रिटायर हो रहे सांसदों को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि हरिवंश नारायण सिंह खुद भी इन 59 सांसदों में शामिल हैं और अब सदन में वापस नहीं लौटेंगे।