गांधीनगर : श्रमिक अन्नपूर्णा योजना केंद्र पहुंचे मंत्री कुंवरजी बावलिया, खुद परोसा भोजन

IANS | March 16, 2026 3:56 PM

गांधीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के श्रम, कौशल विकास और रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजी बावलिया ने अपने 71वें जन्मदिन को एक अनोखे अंदाज में मनाया। किसी भव्य आयोजन के बजाय, उन्होंने गांधीनगर के सेक्टर-6 कडिया नाका स्थित श्रमिक अन्नपूर्णा योजना केंद्र का दौरा किया और वहां मौजूद श्रमिकों को अपने हाथों से गर्मागर्म और पौष्टिक भोजन परोसा।

‘अंत्योदय’ और ‘गरीब कल्याण’ के मंत्र के साथ सुदूरवर्ती व्यक्ति की अन्न सुरक्षा के लिए सरकार संकल्पबद्ध : रमणभाई सोलंकी

IANS | March 16, 2026 3:06 PM

गांधीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमणभाई सोलंकी ने विभाग की नई व्यवस्थाओं के बारे में कहा कि ‘अंत्योदय’ तथा ‘गरीब कल्याण’ के मंत्र के साथ राज्य में सुदूरवर्ती व्यक्ति की खाद्य सुरक्षा के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

नर्मदा परिक्रमा की जोरशोर से तैयारियां, राज्य सरकार श्रद्धालुओं को प्रदान करेगी अनेक सुविधाएं

IANS | March 16, 2026 2:38 PM

गांधीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय संस्कृति में सदियों से साधु-संतों तथा श्रद्धालुओं के लिए नर्मदा परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना एवं आध्यात्मिक शक्ति का अनूठा अनुभव रही है और गुजरात में आयोजित होने वाली उत्तर वाहिनी पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा इसी सनातन परंपरा का जीवंत प्रतिबिंब है, जहां भक्त नर्मदा माता की आराधना के साथ परिक्रमा कर आध्यात्मिक साहस के माध्यम से शांति का अनुभव प्राप्त करते हैं।

पीएम मोदी ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को किया नमन, कहा- उनकी शिक्षाएं आज भी प्रेरणा देती हैं

IANS | March 16, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को शक्ति और आशा देती हैं।

ओडिशा के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से मुलाकात

IANS | March 16, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

भाजपा माहौल बनाती है, नतीजे उलट आते हैं: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर बोले अभिषेक सिंघवी (एक्सक्लूसिव इंटरव्यू)

IANS | March 16, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद हार-जीत, राजनीतिक समीकरणों और गठबंधनों पर अपनी राय रखी। वहीं, मिडिल ईस्ट के संघर्ष, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

एक्सक्लूसिव: अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बंगाल में ममता बनर्जी जैसा नेता नहीं', कांग्रेस को गठबंधन करना चाहिए

IANS | March 16, 2026 10:44 AM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है।

चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज, भाजपा ने तमिलनाडु में जीत का किया दावा

IANS | March 15, 2026 11:43 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने तीखी बयानबाजी शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: कृषि, उद्योग और इतिहास का अनोखा मिश्रण हुगली, भाजपा और टीएमसी के बीच टक्कर

IANS | March 15, 2026 11:17 PM

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। हुगली पश्चिम बंगाल के बर्दवान संभाग में स्थित एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसका मुख्यालय चिनसुराह में है। यह जिला हुगली नदी के नाम पर रखा गया है, जो यहां की जीवनरेखा है। नाम 'हुगली' संभवतः 'होगला' नामक लंबी सरकंडा घास से लिया गया है, जो नदी किनारों और दलदली क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में उगती है।

पश्चिम बंगाल: हुगली-हावड़ा के शहरी-कृषि मिश्रित श्रीरामपुर क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें, टीएमसी की मजबूत पकड़ को भाजपा की चुनौती

IANS | March 15, 2026 10:57 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश में मात्र दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच 1-1 विधानसभा के लिए खींचतान देखने को मिल रही है।