चंद्रशेखर जयंती पर हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार जिम्मेदारी संभालना 'विशेष संयोग': पीएम मोदी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके अनुभव और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है।