बंगाल भाजपा को 14 मार्च को पीएम मोदी की कोलकाता रैली में रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद

IANS | March 11, 2026 7:22 PM

कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई को 14 मार्च को मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पार्टी की मेगा रैली में रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

वर्ष 2014 से 2026 के बीच भारतीय रेलवे ने 54,600 किमी ट्रैक का नवीनीकरण किया: अश्विनी वैष्णव

IANS | March 11, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि वर्ष 2014 से 2026 के बीच भारतीय रेलवे ने 54,600 किलोमीटर रेल पटरियों का नवीनीकरण किया है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके।

पीएम मोदी ने पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, डीआरएम ने बताईं खूबियां

IANS | March 11, 2026 7:13 PM

पोदनूर, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से कई नई रेल सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई। इसमें प्रमुख है पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जो कोयंबटूर के पोदनूर जंक्शन और धनबाद (झारखंड) के बीच हर हफ्ते चलेगी। यह ट्रेन दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्र को पूर्वी भारत के कोयला और खनिज क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगी।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएमएएए 1.0 के तहत बांटे चेक, लाभार्थियों ने सरकार की सराहना की

IANS | March 11, 2026 6:24 PM

गुवाहाटी, 11 मार्च (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी के खानपारा वेटरनरी फील्ड में मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान (सीएमएएए) 1.0 के तहत चेक वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

कांग्रेस के युवराज नहीं पता, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे भारत के युवा : पीएम मोदी

IANS | March 11, 2026 3:20 PM

एर्नाकुलम, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं।

यूपी : सीएम योगी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

IANS | March 11, 2026 3:03 PM

लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टॉफ आयुष सबात भी मौजूद रहे।

एलपीजी की किल्लत महज अफवाह, एनडीए सांसदों ने जनता से की धैर्य की अपील

IANS | March 11, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सदन में लगातार हंगामा जारी है। वहीं एनडीए के सांसद इसे अफवाह बता रहे हैं। एनडीए के सांसदों का कहना है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, कुछ लोग जानकर अफवाह फैला रहे हैं।

छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | March 11, 2026 8:03 AM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। स्वधर्म, स्वराज और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री ने उनके अदम्य साहस और बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए नमन किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

IANS | March 10, 2026 11:13 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस सहित पांच नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत

IANS | March 10, 2026 9:16 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से कई नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। इस दौरान दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शुरू होंगी। साथ ही केरल के एर्णाकुलम से एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू होगी। ये सेवाएं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएंगी।