'दुनिया में सिर्फ भारत में नारी को माना गया भगवान', अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का पुराना बयान चर्चा में
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। चाहे वह वोट का अधिकार हो या नारी को अंबा, दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी देवी का स्वरूप मानना, भारत में महिलाओं के अधिकार और सम्मान हमेशा से सर्वोपरि रहे हैं। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो भी वायरल है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने ऐतिहासिक रूप से नारी को छोटा या दोयम दर्जे का नहीं, बल्कि सबसे ऊपर का रूप माना है।