हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल की जीत

IANS | May 4, 2026 5:24 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा बरकरार रखा है। यहां से पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है।

पश्चिम बंगाल: सैकत पांजा ने हार से लिया सबक और पांच साल में ढहा दिया टीएमसी सरकार में मंत्री रहे सिद्दीकुल्लाह चौधरी का किला

IANS | May 4, 2026 5:19 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंतेश्वर सीट का चुनाव परिणाम सामना आ चुका है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने 2021 में मिली हार का बदला ले लिया है। उन्होंने टीएमसी के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवाओं के प्रभारी मंत्री रहे सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14798 मतों की अंतर से हरा दिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव : मोंटेश्वर में भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने टीएमसी के सिद्दीकुल्लाह चौधरी को हराया

IANS | May 4, 2026 4:49 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्व बर्धमान जिले की मंतेश्वर विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड 93.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के युवा उम्मीदवार सैकत पांजा ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों से हराया।

भाजपा का 'जय मां काली' सुपरहिट, टीएमसी का 'हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना' फुस्स

गंगेश ठाकुर | May 4, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हुए तो रुझानों के बाद से ही देश भर में एक गाने की खूब चर्चा होने लगी। हालांकि, इस गाने ने चुनाव प्रचार के दौरान भी खूब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाई थी।

सनातन का अपमान और हिंदी से दूरी स्टालिन-उदयनिधि को ले 'डूबी', वादों ने ऐसे महा 'व‍िजय' के करीब 'थलपति' को पहुंचाया

गंगेश ठाकुर | May 4, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जिस तरह की सियासी राजनीति लंबे समय से चली आ रही थी, उस पर अब पूरी तरह से विराम लगता नजर आ रहा था। अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को कंप्लीट करने और राजनीति में फुल टाइम एंट्री की घोषणा करने वाले एक्टर विजय तमिलनाडु की राजनीति में 'जननायक' बनकर उभरे हैं।

विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

IANS | May 4, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस उमेश मेटी ने जीत प्राप्त की है।

पश्चिम बंगाल : मुस्लिम वोट बैंक में दरार? रुझानों ने उठाए सवाल ; ममता बनर्जी की बढ़ती मुश्किलें

IANS | May 4, 2026 2:02 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत दिया है। शुरुआती रुझानों में जो तस्वीर सामने आई है, उसमें भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए यह रुझान चिंता बढ़ाने वाले हैं।

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

IANS | May 4, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

IANS | May 4, 2026 12:54 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का किला ध्वस्त होकर रहेगा। वहीं, प्रदेश में भाजपा को शुरुआती रुझानों में मिल रही बढ़त पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

‘बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल

IANS | May 4, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था।