मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की मकसद से लाई गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।