राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत...

IANS | January 12, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। राघव चड्ढा ने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई और खुद डिलीवरी एजेंट बनकर सड़कों पर निकल पड़े।

एल मुरुगन के आवास पर 14 जनवरी को पोंगल कार्यक्रम, पीएम मोदी होंगे शामिल

IANS | January 12, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जनवरी को तमिलनाडु के प्रमुख पर्व पोंगल के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित किया जाएगा।

ईरान की स्थिति पर डॉ. मोमिन का संदेश, कहा- भारतीय मेडिकल छात्र सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं

IANS | January 12, 2026 2:25 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में अचानक इंटरनेट शटडाउन किए जाने के बाद वहां पढ़ रहे भारतीय मेडिकल छात्रों और उनके परिजनों की चिंता काफी बढ़ गई। बच्चों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण देशभर में खासकर जम्मू-कश्मीर से जुड़े अभिभावकों में तनाव और बेचैनी का माहौल है।

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी, मंगलवार को होगी अगली बैठक: अमेरिकी राजदूत

IANS | January 12, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका लगातार ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं और अगली बैठक मंगलवार को प्रस्तावित है। यह बयान नई दिल्ली में हाल ही में नियुक्त हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से सोमवार को दिया गया।

हर चुनाव का मॉडल अलग, निकाय चुनाव बुनियादी मुद्दों का है : सुप्रिया सुले (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | January 12, 2026 2:00 PM

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, पुणे नगर निगम के 2026 के घोषणापत्र, गठबंधन की राजनीति सहित कई मुद्दों पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। यहां पेश हैं बातचीत के खास अंश।

राजनीति नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता, अजित पवार ने बताया महाराष्ट्र का डेवलपमेंट मॉडल (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | January 12, 2026 12:16 PM

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, पुणे नगर निगम के 2026 के घोषणापत्र, गठबंधन की राजनीति, विकास, भ्रष्टाचार, ठाकरे भाइयों की राजनीति, अल्पसंख्यक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। यहां पेश हैं बातचीत के खास अंश।

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में की पतंगबाजी

IANS | January 12, 2026 11:22 AM

अहमदाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में हिस्सा लिया।

सोमनाथ मंदिर की स्‍थापना सतयुग में चंद्र देवता ने की थी : स्वामी स्वप्रकाश

IANS | January 11, 2026 10:28 PM

नोएडा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। वैदिक धर्म संस्थान के ट्रस्टी और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े स्वामी स्वप्रकाश ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की स्‍थापना सतयुग में चंद्र देवता ने की थी। उन्‍होंने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान देश और विदेश के कई ज्‍वलंत मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। यहां पढ़िए बातचीत के मुख्य अंश।

स्वच्छ ऊर्जा में भारत दे रहा है 300 अरब डॉलर का निवेश अवसर : प्रल्हाद जोशी

IANS | January 11, 2026 9:37 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि भारत वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा भंडारण, हरित हाइड्रोजन, ग्रिड और विनिर्माण क्षेत्रों में लगभग 300 अरब डॉलर का निवेश अवसर प्रदान करता है।

'अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है सोमनाथ', पीएम मोदी ने शेयर की यात्रा की झलकियां

IANS | January 11, 2026 5:50 PM

सोमनाथ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' और 'शौर्य यात्रा' में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा से जुड़ीं कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है, जो हमें हमेशा प्रेरित करती रहती हैं।