बस्तर 2.0 की शुरुआत: सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को दिया निमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

IANS | April 7, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए पीएम मोदी का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा।

यूपी बोर्ड में 9वीं से 12वीं तक एनसीईआरटी की किताबों से होगी पढ़ाई, छात्रों ने फैसले को बताया 'बहुत अच्छा'

IANS | April 7, 2026 1:13 PM

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर एक अहम निर्देश जारी किया है। इस नए फैसले के तहत अब कक्षा 9, 10, 11 और 12 का पाठ्यक्रम एक समान होगा और सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ाई जाएंगी।

वाराणसी से डिब्रूगढ़ चाय बागान की महिलाओं का ऐलान, असम में भाजपा सरकार तय

IANS | April 6, 2026 9:51 PM

वाराणसी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुनाव वाले राज्य असम में अपनी जनसभाओं के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया था। उन्होंने विशाल चाय बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। असम के इन चाय बागान मजदूरों का एक समूह इस समय 'भारत दर्शन' पर है। वे उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों, जिनमें अयोध्या और काशी शामिल हैं, का दौरा कर रहे हैं। उनमें से कुछ महिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करके बहुत भावुक हो गईं।

पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

IANS | April 6, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच, पहले चरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी ने इस सूची में राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है, जो चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

कांग्रेस के किसी एक पार्ट में प्रॉब्लम नहीं, पूरी बदलने की जरूरत है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

IANS | April 6, 2026 7:24 PM

गाजियाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएम मोदी की लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बहुत दिनों के इंतजार के बाद भारत को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने इस देश की आजादी के बाद बहुत बीमारियों का इलाज किया है। कुछ बीमारियां बची हैं, उनके इलाज की तैयारी की जा रही है।

'असम में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस पस्त', पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ से विपक्ष पर बोला तीखा हमला

IANS | April 6, 2026 5:10 PM

डिब्रूगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है।

सीएम धामी ने टिहरी जिले में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी मिलने पर जताया आभार

IANS | April 6, 2026 3:51 PM

देहरादून, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, यूसीसी और वन नेशन वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

IANS | April 6, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के 47वां स्थापना दिवस समारोह पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और वन नेशन वन इलेक्शन पार्टी का अगला मिशन होगा।

राज्यसभा 19 सदस्यों ने ली शपथ, शरद पवार, रामदास आठवले, थंबीदुरई, तिरुची शिवा की वापसी

IANS | April 6, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सोमवार यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नवनिर्वाचित और पुनः निर्वाचित कुल 19 सदस्यों ने सोमवार शपथ ली।

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

IANS | April 6, 2026 2:32 PM

होजाई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होजाई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और ऊर्जा यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि असम ने इस बार भी भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है।