प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने और तमिलनाडु के लिए अपने सुझाव साझा करने का एक अहम अवसर माना जा रहा है।