शिकोहपुर लैंड स्कैम में बड़ा एक्शन, रॉबर्ट वाड्रा समेत 9 आरोपियों को कोर्ट का समन

IANS | April 15, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। इस मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया गया है।

'बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा', सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | April 15, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।

बिहार के सीएम बने सम्राट चौधरी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार ने दी बधाई

IANS | April 15, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के और तेजी से विकास करने की उम्मीद जताई।

कर्नाटक में पीएम मोदी ने किया श्रीगुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन, बोले- यह पल हमेशा याद रहेगा

IANS | April 15, 2026 1:04 PM

मांड्या, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्रीक्षेत्र आदिचुंचनगिरी में बुधवार को श्रीगुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की तथा ऐतिहासिक ज्वालापीठ में समय बिताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नीतीश के विश्वसनीय सहयोगी होने का बिजेंद्र यादव को मिला इनाम

IANS | April 15, 2026 12:16 PM

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सम्राट चौधरी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में बिजेंद्र प्रसाद यादव भी शामिल हैं। भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के विश्वासी सहयोगी होने का बिजेंद्र यादव को इनाम मिला है।

विजय चौधरी बने बिहार के नए उपमुख्यमंत्री, रह चुके हैं नीतीश के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार

IANS | April 15, 2026 11:45 AM

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में एनडीए नेतृत्व का एक नया ढांचा तैयार हुआ है। भाजपा के सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को पहला भाजपा मुख्यमंत्री मिला है। वहीं, जदयू के कोटे से पार्टी के सबसे अनुभवी और नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई है। उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

सम्राट चौधरी : बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री, राबड़ी सरकार में मंत्री से लेकर सीएम बनने तक का सफर

IANS | April 15, 2026 11:32 AM

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में भाजपा युग की शुरुआत हो गई। बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली, जो भाजपा के लिए ऐतिहासिक है। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान द्वारा संशय के बादल हटाए जाने के बाद, सम्राट चौधरी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभाल ली है। राज्यपाल सैयद अताउल हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

स्थानीय चुनाव में अहमदाबाद की चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिलेगा : हर्ष संघवी

IANS | April 14, 2026 11:25 PM

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को स्थानीय चुनाव को लेकर अहमदाबाद शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की मजबूत जीत का दावा किया।

पीएमईजीपी योजना की मदद से युवाओं को रोजगार दे रहे सिराज अंसारी, सरकार का जताया आभार

IANS | April 14, 2026 10:28 PM

शेखपुरा, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के राकड़ गांव निवासी सिराज अंसारी आज के समय में गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना का लाभ उठाकर उन्होंने न सिर्फ खुद का मजबूत व्यवसाय खड़ा किया, बल्कि आठ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार दिया है।

बंगाल के इस गांव के लोगों की मांग: शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने वाली सरकार चाहिए

IANS | April 14, 2026 8:19 PM

दार्जिलिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। नेता गांव-गांव जाकर वोटरों को आश्वासन दे रहे हैं कि उनकी जीत पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे। लेकिन दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल अंतर्गत नक्सलबाड़ी के निकट स्थित छोटे से गांव हाटीघीसा के निवासियों का कहना है कि उन्हें ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जहां रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और पीने का साफ पानी जैसी मूलभूत जरूरतें पूरी न हों। वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनके गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सही व्यवस्था करे तथा दैनिक जीवन की समस्याओं को दूर करे।